newslifeindia

JABALPUR: तहसील मुख्यालयों पर किसानों का प्रदर्शन 10 को

उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों का समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने मांग

जबलपुर। उड़द मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने के कारण प्रदेश के 16 से अधिक जिलों के किसान परेशान है। जिसको लेकर कुछ जिलों में किसानों ने स्वप्रेरणा से आंदोलन छेड़ रखा है। प्रदेश में किसानों के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान संघ ने रविवार को उड़द मूंग खरीदी विषय पर प्रदेश टोली की ऑनलाइन बैठक की। प्रदेश बैठक में हुए निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर भारतीय किसान संघ धरना प्रदर्शन व ज्ञापन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। हमारा यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। इसके बाद भी यदि सरकार नहीं सुनेगी तो प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर ट्रैक्टर रैली जैसे उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
मंडी अधिनियम की धारा 36(3) का हो पालन 
भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री चंद्रकांत गौर ने बताया कि मंडी अधिनियम की धारा 36(3) के अनुसार मंडी प्रांगण में ऐसी कृषि उपज जिसका सरकार ने समर्थन मूल्य घोषित किया है। मंडी प्रांगण में उस उपज के नियत घोषित समर्थन मूल्य से कम पर बोली प्रारंभ नहीं होने दी जाएगी। इस प्रकार का आदेश पत्र पूर्व में नर्मदापुरम जिले में जारी किया जा चुका है। जिसकी प्रतिलिपि जारी करते हुए महामंत्री चंद्रकांत गौर ने कहा कि यदि सरकार उड़द मूंग की खरीदी नहीं करती है तो प्रदेश सरकार सभी जिलों के कलेक्टर को मंडी अधिनियम की धारा 36(3) का पालन सुनिश्चित कराने आदेश जारी करे।
सोशल मीडिया से गांव गांव पहुंचा आंदोलन 
सोसल मीडिया पर जारी रील, पोस्टर आदि के माध्यम से उड़द मूंग खरीदी का आंदोलन गांव गांव पहुंच गया है। कृषि व किसान क्षेत्र के बड़े बड़े ब्लॉगर, इन्फ्लूएंसर द्वारा बनाई रील, गाने, नारे सोसल मीडिया के सभी प्लेटफार्म वॉट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर धमाल मचाए हैं। हजारों किसान उन पर सरकार के प्रति तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त भी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों व राजनैतिक किसान नेताओं को खरी खोटी सुना रहे है।
प्रदेश टोली बैठक में ये रहे शामिल
भारतीय किसान संघ की प्रदेश टोली बैठक में महाकौशल प्रांत से प्रधानमंत्री एमएसपी समिति के सदस्य प्रमोद चौधरी, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल, प्रांत महामंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मालवा प्रांत से प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, राजेंद्र शर्मा, मध्यभारत प्रांत से क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी, प्रांत महामंत्री चंद्रकांत गौर, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा शामिल रहे।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल