newslifeindia

JABALPUR: भट्टी जैसा तपा शहर, भीषण गर्मी, पारा 42 डिग्री के पार, जनजीवन परेशान

जबलपुर। गर्मी ने अपना प्रभाव दिखाया बादल आते जाते रहे लेकिन इससे भगवान सूर्य देव की तपन पर कोई फर्क नहीं पड़ा तेज चटक धूप ओर गर्म लू के थपेड़ों ने लोगों को हलाकान कर दिया। पिछले दो दिनों के मुकाबले तापमान 4 डिग्री उछाल मारा, और 42 डिग्री के ऊपर ही कायम रहा। फिलहाल प्री-मानसून जैसी कोई स्थतियां शहर में नहीं हैं। रविवार को शहर का अधितम तापमान 42.2 डिग्री पर पहुंच गया लोगों ने भीषण गर्मी का एहसास किया। दिन में जहां भीषण गर्मी रही वही रात में उमस ने हलाकान किया।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि आसमान पर आये बादल कमजोर पड़ गये। लिहाजा अब तापमान अपनी गति को पकड़ रहा है। हवा में नमीं घटने से उमस भी बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य रहा। हवा में नमी प्रातःकाल 47 प्रतिशत और सायंकाल 24 प्रतिशत आंकी कई। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था वहीं न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तरी हवाएं 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। 42.2 डिग्री तापमान गुना और खजुराहो में दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल