newslifeindia

JABALPUR: रविन्द्र नगर में 2 पक्षों में झगड़ा, पथराव, हवलदार भी जख्मी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

जबलपुर। अधारताल थाना अतंर्गत रविन्द्र नगर में दो पड़ोसियों के बीच हो रहे झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव कर दिया गया. पथराव में दोनों पक्षों के लोगों तो घायल हुए, साथ ही एक पुलिस कर्मी हवलदार एसके तिवारी भी घायल हो गया|
अधारताल पुलिस के थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविन्द्र नगर अधारताल में दो परिवारों के बीच प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है. इसी बात को लेकर रविवार की रात दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ| घटना की सूचना मिलने पर हवलदार एसके तिवारी व अन्य कर्मी मौके पर पहुंचे इस दौरान दोनों पक्षों के बीच हो रहे पथराव में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए और वहां खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए|
घटना का लेकर क्षेत्र में हड़कम्प मचा रहा. पुलिस के समझाइश देने के बाद दोनों ही पक्षों के लोग थाने पहुंच गए, यहां पर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरु कर दिया. थाना में भी काफी देर तक हंगामा होता रहा. पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है मामलें की जांच की जा रही है|

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल