newslifeindia

मैं अनुराग बसु की प्रशंसक रही हूं: सारा अली खान

बालीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों का ट्रेलर सोशल मीडिया पर साझा किया। सारा ने इस खास मौके को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। सारा अली खान को इससे पहले फिल्म स्काई फोर्स में देखा गया था और अब वह मेट्रो इन दिनों के जरिए दर्शकों को एक नए रूप में नजर आएंगी।
यह फिल्म 4 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मेट्रो देखने और उसे पसंद करने से लेकर अब इसमें काम करने तक सपने सच होते हैं। मैं अनुराग बसु की प्रशंसक रही हूं और अब कह सकती हूं कि मैं भी अनुराग बसु की हीरोइन हूं।” यह बयान सारा की खुशी को बखूबी बयां करता है कि उन्होंने एक ऐसे फिल्मकार के साथ काम करने का मौका पाया है, जिनकी फिल्मों को वह लंबे समय से पसंद करती आ रही हैं। फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ का ट्रेलर 4 जून को जारी किया गया था। ट्रेलर में चार अलग-अलग उम्र और पृष्ठभूमियों से जुड़े प्रेमी जोड़ों की कहानियां दिखाई गई हैं, जो जीवन के उतार-चढ़ाव, अकेलेपन, रिश्तों और उम्मीदों के इर्द-गिर्द घूमती हैं। अनुराग बसु की यह फिल्म उनकी 2007 में आई हिट फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो की थीम पर आधारित है लेकिन इसमें नए किरदार, ताजगी भरे संवाद और आज के दौर की संवेदनाएं देखने को मिलेंगी। फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी दमदार है।
इसमें सारा अली खान के अलावा अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, अली फजल और नीना गुप्ता जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं। संगीत की बात करें तो फिल्म में संगीतकार प्रीतम ने एक बार फिर अपनी खास छाप छोड़ी है। पहला गाना ‘जमाना लागे’ पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे शाश्वत सिंह, पापोन और राघव चैतन्य ने गाया है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने मिलकर किया है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल