newslifeindia

परीक्षा परिणाम घोषित किये बिना, अगले सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि घोषित

जबलपुर। महाकौशल लॉ स्टूडेंट्स एसोसिएशन द्वारा परीक्षा विभाग मे चल रहीं घोर लापरवाही के चलते छात्रो का शोषण किया जा रहा हैं जिसके विरोध कुलसचिव को ज्ञापन सौंपते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया. एसोसिएशन अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा रानी दुर्गावती विश्विद्यालय के परिक्षा विभाग की घोर लापरवाही से छात्रो का शोषण किया जा रहा हैं, जिसमें एलएलएम थर्ड सेमेस्टर, एवं एलएलबी कॉपी व्यू और रिटोटलीग के रिजल्ट घोषित किये बिना अगले सेमेस्टर के परिक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि घोषित हो गई हैं जो की 13 जून हैं, छात्र हजारो रुपये लगा कर कॉपी व्यू, चेक , रिटोटलीग का फॉर्म भरे हैं , और दूसरे ओर जो रिजल्ट आया ही नहीं हैं उनका भी फॉर्म भरा जरा हैं जिसमें एलएलएम थर्ड सेमेस्टर हैं, यदि जो छात्र अपनी पिछली सेमेस्टर मे फेल हो जाते हैं तो उसकी पूरी परिक्षा फीस बर्बाद हो जायगी विश्विद्यालय की यहा घोर लापरवाही भ्रष्टाचार सामने आया हैं जिसको तत्काल सुधार कर परिक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि रिजल्ट आने के बाद घोषित किया जाने की मांग की गई हैं. इस दौरान अंकुश चौधरी, रोहित कुरील, पवन रैदास, सुरेंद्र शर्मा, अभिरूप चंसौरिया, पुनीत चौबे, रॉबिन जैन, गिरीश मराठा, राहुल झरिया, चंद्र कुमार, अजय पटेल, जयदीप, रजनीश, उपस्थित रहें l
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल