newslifeindia

आइस बाथ मांसपेशियों में सूजन और दर्द को करती है कम

एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह का आइस बाथ लेते नजर आ रहे हैं। यूं तो ठंडे पानी में बैठना किसी चुनौती से कम नहीं होता, लेकिन इस प्रक्रिया के कई फायदे भी हैं, जो न केवल शरीर को राहत देते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाते हैं।
फिटनेस कोच यास्मीन कराचीवाला ने हाल ही में आइस बाथ का अनुभव साझा किया और इसके फायदे विस्तार से बताए। यास्मीन कराचीवाला बॉलीवुड की जानी-मानी फिटनेस ट्रेनर हैं, जो दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी हस्तियों को ट्रेनिंग देती हैं। उन्होंने बताया कि आइस बाथ मांसपेशियों में सूजन और दर्द को कम करने में मदद करता है। जब हम ठंडे पानी में कुछ मिनट बैठते हैं, तो मांसपेशियों को ठंडक मिलती है और थकावट कम हो जाती है। यह खासकर तब फायदेमंद होता है जब व्यक्ति व्यायाम या दौड़ने के बाद थका हुआ महसूस करता है। आइस बाथ से मांसपेशियों की रिकवरी जल्दी होती है और शरीर तरोताजा महसूस करता है। यास्मीन ने यह भी बताया कि आइस बाथ रक्त संचार को बेहतर बनाता है। जब शरीर ठंडे पानी में डुबोया जाता है तो नसें सिकुड़ती हैं और बाहर आने के बाद दोबारा फैलती हैं, जिससे खून का बहाव तेज होता है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन युक्त खून बेहतर तरीके से पहुंचता है।
इससे शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और थकान दूर होती है। यह प्रक्रिया मानसिक ताकत बढ़ाने का भी जरिया है। ठंडे पानी में बैठना एक मानसिक परीक्षा जैसा होता है, जो व्यक्ति की सहनशक्ति और आत्मनियंत्रण को परखता है। शुरुआत में यह बहुत कठिन लग सकता है, लेकिन धीरे-धीरे व्यक्ति इसे सहन करना सीख जाता है, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस तरह की चुनौतियों से गुजरकर व्यक्ति मानसिक रूप से मजबूत बनता है और कठिन परिस्थितियों में भी शांत रहना सीखता है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल