newslifeindia

मोहलत खत्म होते ही बुलडोजर ऐक्शन का आगाज, दिल्ली में तोड़े जा रहे हैं 1200 घर

नई दिल्ली। दिल्ली के कालकाजी स्थित करीब 12 सौ घरों को जमींदोज करने की शुरुआत हो गई है। इससे पहले दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने लिखा, ‘सुबह-सुबह 5 बजे से भूमिहीन कैम्प में भाजपा का बुलडोज़र चलना शुरू हो गया। सीएम रेखा गुप्ता जी आपने तो 3 दिन पहले कहा था कि एक भी झुग्गी को तोड़ा नहीं जाएगा। तो फिर भूमिहीन कैम्प पर बुलडोज़र क्यों चल रहा है?’
दिल्ली के कालकाजी इलाके में मौजूद भूमिहीन कैंप में बड़ी संख्या में झुग्गियां हैं।
यहां बहुत सी झुग्गियों को डीडीए की जमीन पर अतिक्रमण करके बनाया गया है। हाई कोर्ट ने इन्हें तोड़ने की मंजूरी दी थी, जिसके बाद डीडीए की ओर से नोटिस चस्पा किया गया था। नोटिस में कहा गया था कि 10 जून तक झुग्गियों को खाली कर दिया जाए, इसके बाद ध्वस्तीकरण शुरू होगा।दिल्ली के कालकाजी में नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद बुधवार सुबह-सुबह बुलडोजर ऐक्शन का आगाज हो गया। हाई कोर्ट से मिली मंजूरी के बाद कालकाजी भूमिहीन कैंप की झुग्गी बस्ती में 1200 घरों को तोड़ा जा रहा है।
विरोध की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवान भी मौजूद हैं। डीडीए की ओर से यहां तीन दिनों के भीतर झुग्गी खाली करने का नोटिस चस्पा किया गया था। बुलडोजर ऐक्शन को लेकर नोटिस चिपकाए जाने के बाद यहां राजनीति तेज हो गई थी। एक दिन पहले ही आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां विरोध प्रदर्शन किया था। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना को यहां हिरासत में ले लिया गया था। बुलडोजर ऐक्शन की शुरुआत के बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को याद दिलाया कि उन्होंने कहा था कि मकान दिए बिना झुग्गियों को नहीं तोड़ा जाएगा।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल