newslifeindia

कनाडा में रहने वाले पाकिस्तानी नागरिक को अमेरिका ने किया प्रत्यर्पित

आतंकियों की मदद और यहूदी केंद्र पर गोलीबारी की साजिश रचने का है आरोप

न्यूयॉर्क। कनाडा में रहने वाले एक पाकिस्तानी नागरिक को आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया है। गिरफ्तार शख्स पर आईएसआईएस को मदद करने की कोशिश और ब्रुकलिन में एक यहूदी केंद्र पर गोलीबारी करने की साजिश रचने का आरोप है। पाकिस्तानी नागरिक शाहजेब खान को 4 सितंबर 2024 को कनाडा में गिरफ्तार किया गया था, जिस पर इस्लामिक स्टेट आतंकवादी संगठन से प्रेरित हिंसक हमले की योजना बनाने का आरोप है।
अमेरिकी अधिकारियों का आरोप है कि शाहजेब का इरादा कनाडा से न्यूयॉर्क की सीमा पार करके 7 अक्टूबर 2024 को इजराइल पर हमास आतंकवादी हमले की पहली वर्षगांठ के मौके पर एक यहूदी फैसिलिटी पर सामूहिक गोलीबारी करना था। बुधवार को एक्स पर पोस्ट में एफबीआई डायरेक्टर ने शाहजेब खान के प्रत्यर्पण की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने योजनाबद्ध हमले को रोकने के प्रयासों की तारीफ की है।
एफबीआई डायरेक्टर ने पोस्ट में लिखा- बड़ी खबर…आज दोपहर शाहजेब खान को आईएसआईएस को मदद करने और आतंकवादी कृत्यों को अंजाम देने की कोशिश के आरोप में अमेरिका प्रत्यर्पित किया गया। इसके साथ ही उन्होंने नाकाम साजिश के बारे में और भी चौंकाने वाली बातों का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि खान ने एक प्रतीकात्मक तिथि पर हमला करने की योजना बनाई थी।
पोस्ट में आगे लिखा कि खान ने कथित तौर पर 7 अक्टूबर 2024 को हमले की योजना बनाई थी, जो इजराइल पर हुए हमास आतंकवादी हमले की बरसी है। एफबीआई डायरेक्टर ने अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के बीच त्वरित समन्वय की तारीफ करते हुए लिखा- शुक्र है कि एफबीआई टीमों और हमारे सहयोगियों के शानदार काम ने उन योजनाओं का खुलासा किया। शाहजेब की गिरफ्तारी और अंततः प्रत्यर्पण सीमा पार खुफिया जानकारी साझा करने के महत्व को रेखांकित करती है।
एफबीआई डायरेक्टर ने इस मामले के व्यापक संदर्भ पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक स्तर पर यहूदी विरोधी खतरों में इजाफे की ओर इशारा किया है। उन्होंने लिखा- यह मामला दुनिया के हर कोने में आतंकवाद के निरंतर खतरे की याद दिलाता है। शाहजेब अब अमेरिका की हिरासत में है और न्यूयॉर्क की फेडरल कोर्ट में उसके खिलाफ मुकदमा चलने की उम्मीद है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल