newslifeindia

तमिल फिल्म ‘सरदार 2’ की शूटिंग में व्यस्त मालविका

साउथ की अभिनेत्री मालविका मोहनन आजकल अपनी अपकमिंग तमिल फिल्म ‘सरदार 2’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म एक जासूसी-थ्रिलर है, जिसमें मालविका के साथ अभिनेता कार्थी और राजिशा विजयन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में वह फिल्म के आखिरी शेड्यूल के लिए बैंकॉक पहुंच गई हैं, जहां कुछ अहम एक्शन सीक्वेंस और एक खास गाने की शूटिंग की जा रही है। मालविका ने बैंकॉक के सेट से इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह शूटिंग की तैयारियों में व्यस्त दिखीं।
यह फिल्म 2022 में आई हिट फिल्म ‘सरदार’ का सीक्वल है, जिसका निर्देशन पी.एस. मित्रन कर रहे हैं। निर्देशक ने बताया कि फिल्म का अधिकांश भाग शूट हो चुका है और केवल 5 से 10 प्रतिशत काम बाकी है। साथ ही डबिंग का कार्य भी साथ-साथ चल रहा है। फिल्म की शूटिंग 100 दिनों से अधिक समय से चल रही है और अप्रैल में टीम ने इस उपलब्धि का जश्न भी मनाया था। मालविका ने पहले बताया था कि वह जून तक फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगी। फिल्म में अभिनेता एसजे सूर्या खलनायक ‘ब्लैक डैगर’ की भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में जारी किए गए प्रोमो में उनका लुक सामने आ चुका है।
‘सरदार 2’ में कार्थी दोहरी भूमिका में दिखाई देंगे और उनके किरदार को कंबोडिया और चीन में एक खुफिया मिशन पर भेजा जाता है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी जॉर्ज विलियम्स ने की है, जबकि संगीत सैम सीएस ने तैयार किया है। एक्शन दृश्यों का निर्देशन दिलीप सुब्बारायन ने किया है। फिल्म की कहानी एमआर पोन, रोजू बिपिन रागु और गीवी ने मिलकर लिखी है। फिल्म में मालविका मोहनन के किरदार को अब तक गोपनीय रखा गया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। ‘सरदार 2’ में आशिका रंगनाथ, सजल अहमद जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल