newslifeindia

91 साल में उम्र फिल्मों में डेब्यू कर रही आमिर खान मां, दिखेंगी खास रोल में

बॉलीवुड अभिनेता और सुपरस्टार आमिर खान की मां जीनत हुसैन 91 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। यह खास मौका आमिर खान की अगली फिल्म से जुड़ा है, जिसमें जीनत हुसैन इस फिल्म में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निर्देशक आरएस प्रसन्ना ने आमिर खान से अनुरोध किया कि अगर उनकी मां शादी के एक सीन में मेहमान की भूमिका निभा लें तो वह दृश्य और भी खास हो जाएगा।
जानकारी के मुताबिक शुरुआत में आमिर खान को यह प्रस्ताव कुछ अजीब सा लगा और उन्होंने प्रसन्ना से कहा कि उनकी मां बहुत जिद्दी हैं शायद वह इसके लिए राजी नहीं होंगी, लेकिन निर्देशक के बार-बार आग्रह पर आमिर ने डरते-डरते अपनी मां से बात की और हैरानी की बात यह रही कि जीनत हुसैन ने बेटे की खातिर हामी भर दी। आमिर ने एक पुरानी घटना को याद करते हुए बताया कि उनकी मां कभी भी फिल्म की शूटिंग लाइव नहीं देख पाई थीं।
‘तारे ज़मीन पर’ के दौरान जब हैप्पी वेडिंग सॉन्ग की शूटिंग हो रही थी, तब उन्होंने पहली बार लोकेशन पर जाने की बात कही थी। वहीं से उनकी फिल्मी दुनिया में दिलचस्पी बढ़ी। अब, एक वेडिंग सॉन्ग के जरिए उनका यह सपना भी पूरा हो गया है, जिसमें वह दो-तीन शॉट्स के लिए नजर आएंगी। यह आमिर खान के लिए भी बेहद भावुक क्षण रहा, क्योंकि यह उनकी पहली और संभवतः इकलौती फिल्म होगी जिसमें उनकी मां पर्दे पर नजर आएंगी। इस फिल्म में आमिर खान की बहन निखत खान भी एक भूमिका में दिखाई देंगी और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में आमिर की लव इंटरेस्ट का किरदार निभा रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट 20 जून तय की गई है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल