newslifeindia

अच्‍छी बातों के साथ सोशल मीडिया में आगे आयें:सिंह

जबलपुर। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दोपहर होटल गुलजार में आयोजित सोशल मीडिया कार्यशाला में भाग लिया। इस दौरान प्रख्‍यात लेखक व चिंतक प्रशांत पॉल सहित सोशल मीडिया इन्‍फ्लुऐंसर मौजूद थे। मंत्री श्री सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि अच्‍छी बातों के साथ सोशल मीडिया में आगे आयें। सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म को सकारात्‍मक रूप दें, देश में सब कुछ जब सकारात्‍मक हो रहा है तो इसमें आपकी भूमिका भी सकारात्‍मक होनी चाहिए। उन्‍होंने सोशल मीडिया इन्‍फ्लुऐंसर से कहा कि आप समाज को दिशा और दशा देने वाले लोग हैं, अत: केन्‍द्र और राज्‍य सरकार की अच्‍छी बातों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। उन्‍होंने कहा कि आज सोशल मीडिया का समय है, जिसमें अपनी बातों को शीघ्रता से लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। उन्‍होंने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओव्‍हर के मुद्दे पर सकारात्‍मक बात करते हुए कहा कि अभी इस पर 25 करोड़ की लागत से लाईट का कार्य चल रहा है, जो आने वाले समय में भव्‍य और आकर्षक रहेगा।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि इतने में तो एक नया फ्लाई ओव्‍हर बन सकता है। उन्‍होंने कटंगा फ्लाई ओव्‍हर का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी लागत 16 करोड़ रूपये है। मंत्री श्री सिंह ने जबलपुर के विकासगाथा का जिक्र करते हुए कहा कि कभी जबलपुर को बड़ा गांव कहा जाता था, लेकिन आज जबलपुर में एयरपोर्ट के साथ विकास की दृष्टि से कोई कमी नहीं है। उन्‍होंने जबलपुर के विकास के लिए सांसद और विधायक रहते हुए अथक प्रयास किये हैं। जनप्रतिनिधि के रूप में वे जनता का ऋण अदायगी विकास के माध्‍यम से कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि 2 साल बाद जबलपुर नए स्‍वरूप में होगा, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आयेंगे। उनमें विकास के कार्य करने की जोश है, सोशल मीडिया इन्‍फ्लुऐंसर में भी विकास व सकारात्‍मक बातों को लेकर जोश होना चाहिए, झूठ भी बिना पंख के उड़ता है, लेकिन हमें सच का साथ देना है। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि गढ़ा की बावली को पूरे देश में जल मंदिर के रूप में स्‍थापित की गई, गुजरात के अलावा ऐसा दूसरा जल मंदिर कहीं नहीं है।

कार्यशाला के दौरान कहा कि प्रख्‍यात चिंतक श्री प्रशांत पॉल ने भी कहा कि आज के समय सोशल मीडिया काफी प्रभावी साधन है। कई देशों में सोशल मीडिया ने सत्‍ता परिवर्तन तक कर दिया है, अत: उन्‍होंने कहा कि इनर्फोमेशन वॉर में न फसें, सही तथ्‍यों के साथ शीघ्र प्रतिक्रिया दें और सकारात्‍मक व सर्वांगीण विकास की झलक सोशल मीडिया में आनी चाहिए।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल