newslifeindia

दुर्घटनाग्रस्त विमान का हिस्सा गिरने से कैंटिन में भोजन कर रहे 3 चिकित्सक समेत 4 की मौत

अहमदाबाद| गुरुवार को अहमदाबाद में विमान हादसा में बड़ी जानहानि हुई है| इस हादसे में केवल विमान में सवार यात्री नहीं बल्कि जिस बिल्डिंग से विमान टकराया था, उस वक्त वहा मौजूद 4 लोगों की मौत हो गई| जबकि 45 जितने लोगों के घायल होने की खबर है| विमान हादसा दोपहर के वक्त हुआ और उस समय अहमदाबाद सिविल अस्पताल परिसर में स्थित अतुल्य छात्रावास के मेस (कैंटीन) पर कई चिकित्सक भोजन कर रहे थे| ठीक उसी वक्त दुर्घटनाग्रस्त विमान का एक हिस्सा गिरने से मेस में खाना खा रहे तीन एमबीबीएस डॉक्टर और एक डॉक्टर की पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना में मेस में मौजूद करीब 45 अन्य लोग घायल हो गए। मरने वाले डॉक्टरों में आयरन राजपूत, मानव भादू और राकेश दियोरा शामिल हैं। इसके अलावा मेस में मौजूद एक डॉक्टर की पत्नी की भी इस घटना में मौत हो गई। विमान का अगला हिस्सा सीधे हॉस्टल मेस से टकराया, जिससे मेस में काफी तबाही मच गई और बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए। इस दिल दहला देने वाली घटना से मेडिकल हलकों और सिविल अस्पताल परिसर में शोक का माहौल है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल