newslifeindia

बड़े भईया! छुटभईया ही करेंगे फ्लाईओव्हर का लोकार्पण

मंत्री के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

जबलपुर। फ्लाईओव्हर को लेकर शहर में सियासत गर्म है. कांग्रेस इसके लोकार्पण पर अडिग है. लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा कांग्रेस के नेताओं को छुटभईया कहे जाने पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा की हां सही बात है मंत्री राकेश सिंह के आगे कांग्रेस के हो या भाजपा के वरिष्ठ नेता सभी छुटभईया हैं. जनता की आवाज कांग्रेस उठाती रही है और उठाती रहेगी. उन्होंने मंत्री राकेश सिंह के उस बयान को भी आड़े हाथों लिया जिसमें उन्होंने कहा की निर्माण पूरा नहीं हुआ है, इस लिये लोकार्पण संभव नहीं है. सौरभ ने कहा की फिर 2023 में जब सांसद रहते हुये राकेश सिंह जी को अचानक पश्चिम से विधानसभा का चुनाव लड़ना पड़ा तो उन्होंने आनन फानन में मदन महल से फ्लाईओवर का फीता क्यों कटवाया. श्री शर्मा यहां अपने कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे. उन्होंने कहा की जनता को रही तकलीफों को ध्यान में रखते हुये, बकौल मंत्री जी के तमाम छुटभईया नेता शनिवार को जनता के साथ इस फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे. श्री शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये आगे कहा की महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के जिस वक्तव्य का वो जिक्र कर रहे हैं, खुद महापौर इस बात के गवाह हैं की तत्कालीन महापौर प्रभात साहू के नेतृत्व में सर्वदलिय प्रतिनिधि मंडल को 2014 में राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने दिल्ली आमंत्रित किया था और तत्कालीन सड़क परिवहन एवं भूतल केन्द्रीय मंत्री कमलनाथ से 200 करोड़ का प्रोजेक्ट स्वीकृत कराया था. जहां तक श्रेय लेने का सवाल है तो कांग्रेस पूरा श्रेय भाजपा को देने तैयार है. लेकिन भाजपा ही यह तय नहीं कर पा रही है फ्लाईओवर का फीता लोकनिर्माण मंत्री काटेंगे या केन्द्र का प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद आशीष दुबे काटेंगे. श्री शर्मा ने यहां कहा की राकेश सिंह ही बड़े भईया हैं बाकी सब छुटभईया हैं. भाजपा के विजनरी नेता भी उनकी नजर में छटभईया ही हैं. उन्होंने कहा की फ्लाईओवर का लोकार्पण नहीं होने की वजह से रोज सड़को पर जाम लग रहा है. कई एम्बयूलेंस जाम में फंस जाती हैं, जिससे कई बेकसूर अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं. लिहाजा जनहित में अब छुटभईया नेता ही शनिवार को फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे. इस दौरान अभिषेक चौकसे सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे.
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल