newslifeindia

JABALPUR: झुंझुंरु नदी में डूबे रांझी सिद्धनगर के सुनील का शव मिला

जबलपुर। गुरुवार को झुंझुंरु नदी में डूबे सिद्धनगर मानेगांव का नीवासी सुनील उर्फ सोनू दाहिया का शव शुक्रवार की सुबह नदी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को बाहर निकलवाया और पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।

युवक किन परिस्थितियों में नदी में डूबा पुलिस इसकी जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक रांझी सिद्ध नगर मानेगांव निवासी सुनील सोनू दाहिया अपने साथियों के साथ झुंझुंरु नदी में नहाने गया था। परिजनों ने बताया कि पेशे से सुनील मजदूरी करता था। कल काम नहीं होने के चलते वह नदी गया था। नहाते नहाते अचानक ही वह गहरे पानी में चला गया।

जब तक उनके दोस्तों की नजर उस पर पड़ी वह गहरे पानी में चला गया था। जिसके बाद युवक के डूबने की सूचना पनागर थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद गुरुवार की रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल