newslifeindia

JABALPUR: टैक्टर पलटने से 6 साल के मासूम की मौत, दूसरा घायल

जबलपुर। कुण्डम थाना अतंर्गत ग्राम देवहरा में घर के पास रोड में खेल रहे एक 6 साल के मासूम पर एक ट्रेक्टर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से मासूम बालक की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है|
कुण्डम पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम देवहरा निवासी 6 वर्षीय समीर धुर्वे गत सुबह लगभग 9 बजे फूल सिंह यादव के घर के पास रोड में खेल रहा था उसी समय ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 जेडडी 7462 के चालक ने तेज गति से चलाते हुए ट्रेक्टर पलटा दिया, जिससे वह ट्रेक्टर के नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई| वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया| पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए आरोपी ट्रेक्टर चालक के विरूद्ध धारा 281, 125(ए), 106(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है|
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल