newslifeindia

अमेरिका में दो डेमोक्रेटिक सांसदों के घरों में गोलीबारी, दो की मौत, दो घायल

मिनेसोटा। अमेरिका के मिनेसोटा के दो डेमोक्रेटिक सांसदों के घर हमला हुआ है। पहली घटना में डेमोक्रेटिक स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेलिसा हॉर्टमैन और उनके पति मार्क की गोली लगने से मौत हो गई है।
दूसरी घटना में डेमोक्रेटिक स्टेट सीनेटर जॉन हॉफमैन और उनकी पत्नी येवेट को कई गोलियां मारी गई हैं। दोनों घायल हैं। दोनों की सर्जरी हुई है और डॉक्टरों को उम्मीद है कि वे बच जाएंगे। यह जानकारी मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज ने दी है। उन्होंने कहा कि यह हमला राजनीतिक वजह से किया गया लगता है।
वाल्ज ने कहा कि पुलिस को मिनियापोलिस के पास के दो इलाकों – चैंपलिन और ब्रुकलिन पार्क में गोलीबारी की सूचना मिली थी। हम मामले को गंभीरता ले रहे हैं।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल