newslifeindia

तलवार से काटा केक, पुलिस ने दर्ज किया मामला

तलवार से काटा केक, पुलिस ने दर्ज किया मामला
छिंदवाड़ा। जन्मदिवस पर तलवार से केक काटना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया। जब केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल होता वीडियों पुलिस के पास भी पहुंचा। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर देहात थाना प्रभारी ने उक्त युवक पर मामला दर्ज किया। जानकारी में पुलिस ने बताया है कि २६ मई को महुआ टोला के कुछ युवकों द्वारा सार्वजनिक स्थान में जन्म दिन मनाते हुए तलवार से केक काटा गया। उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किए थे। जिसका संज्ञान लेते हुए देहात पुलिस ने स्थानीय मुखबिरों की मदद से पहले उन लडकों को चिन्हित कर महुआ टोला निवासी आशीष पिता संतोष यादव उम्र 24 साल एवं कुकडाजगत निवासी आकाश बैस पिता बवन सिंह बैस उम्र 22 साल के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है। साथ ही उक्त दिनांक को पार्टी में सम्मिलित अन्य युवकों की तलाश की जा रही है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल