newslifeindia

ओमती नाले के पानी से सब्जियां की सिंचाई में प्रयुक्त पांच विद्युत मोटर जप्त

जबलपुर। कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देश पर प्रशासन के दल ने शनिवार को कछपुरा-लक्ष्मीपुर क्षेत्र में आकस्मिक कार्यवाही कर खेतों में लगी सब्जियों की सिंचाई करने ओमती नाले में लगाई गई पाँच विद्युत मोटर को जप्त किया है। कार्यवाही तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के नेतृत्व में की गई।
कलेक्टर से मिले निर्देश पर एसडीएम अधारताल पंकज मिश्रा ने तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के नेतृत्व टीम गठित की। टीम में नगर निगम के संभागीय कार्यायलय के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक विष्णुकांत दुबे, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी, पटवारी सौरभ शर्मा एवं आजाद पटेल को भी शामिल किया गया।
तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल के अनुसार कार्यवाही के दौरान पाया गया कि ओमती नाले से लगकर लक्ष्मीपुर स्थित भूमि खसरा नंबर 78 एवं 79 की कृषि भूमि पर सिकमीधारक श्रीमती अनीता पटेल पति ईश्वर पटेल, किशन पटेल पिता छोटेलाल पटेल व अन्य द्वारा विद्युत मोटर पंप लगाकर नाले के पानी से सब्जियों की फसल पर सिंचाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से सब्जियों की सिंचाई में प्रयुक्त पाँच विद्युत मोटरों को जप्त कर लिया गया है और पंचनामा बनाकर नगर निगम के कछपुरा संभाग कार्यालय की सपुर्द कर दिया गया है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल