newslifeindia

जेल में रहते हुए भी सौभाग्यशाली हैं बंदी, केंद्रीय जेल में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय जेल में शनिवार से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई। जिसमें शिव मंदिर कचनार सिटी विजय नगर के मुख्य आचार्य एवं मां दक्षिणेश्वरी धाम के संस्थापक सुरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बड़े पुण्यवान हैं, जो जेल में बंद होते हुए भी आप लोगों को श्रीमद् भागवत महापुराण कथा श्रवण करने का सौभाग्य मिला है। क्योंकि कितने लोग जेल के बाहर सामान्य जीवन जीते हुए भी भागवत कथा का श्रवण नहीं कर पाते और आपको यह सहज ही प्राप्त हो रहा है। इसीलिए आप लोग सौभाग्य शाली हैं।श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से जीव के सभी पापों का नाश हो जाता है।
जेल के अंदर निकली शोभायात्रा- श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पूर्वी खंड में बैंड बाजों के साथ भक्तिमय वातावरण में शोभा यात्रा निकाली गई।जिसमें जेल के अधिकारी कर्मचारियों के साथ बंदी भगवान श्री कृष्ण के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।
यह रहे उपस्थित- कथा में जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर ने शास्त्री जी का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश, रूपाली मिश्रा, सहायक जेल अधीक्षक अंजू मिश्रा, प्रशांत चौहान, हिमांशु तिवारी, ओम प्रकाश दुबे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। पूजन अर्चन अमित शास्त्री ने संपन्न कराया।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल