newslifeindia

मोरनी बनके की शूटिंग के समय बांह पर टांके लगे हुए थे सान्या के

मशहूर कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में बातचीत के दौरान अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने खुलासा किया कि मोरनी बनके गाने की शूटिंग के समय उनकी बांह पर टांके लगे हुए थे। दरअसल, इससे पहले वह विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘पटाखा’ की शूटिंग कर रही थीं, जहां उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। इसके बावजूद उन्होंने बिना आराम किए ‘बधाई हो’ के गाने की शूटिंग की और पूरे उत्साह के साथ परफॉर्म किया।
उन्होंने एक मजेदार घटना साझा करते हुए बताया कि गाने की शूटिंग के लिए फ्लोर को तेल से चमकाया गया था ताकि उसका लुक बेहतर आ सके। गाने की लाइन कैटवॉक वाली बेबी है तेरी चाल पर परफॉर्म करते हुए वह अचानक फिसल गईं और गिर पड़ीं। सान्या ने इस पल को काफी हंसी-मजाक के साथ लिया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था, जिसमें वह खुद अपनी गिरने की घटना पर हंसती नजर आई थीं।
फराह खान ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि जिन फिल्मों में हीरोइन गिरती है, वे अक्सर हिट हो जाती हैं। उन्होंने ‘कल हो ना हो’ के एक फेमस सीन का उदाहरण देते हुए सान्या को चिढ़ाया। बातचीत के दौरान फराह ने सान्या की फिल्म ‘मिसेज’ और उनके करियर के सफर की भी चर्चा की। सान्या ने बताया कि अब तक उन्होंने 9 साल में लगभग 14-15 फिल्में की हैं।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल