newslifeindia

प्याज का अर्क डायबिटीज को नियंत्रित करने में बेहद प्रभावी

वैज्ञानिकों ने डायबिटीज के मरीजों के लिए एक आसान, सस्ता और प्राकृतिक उपाय बताया है – प्याज का अर्क। एक ताजा शोध में दावा किया गया है कि प्याज का अर्क डायबिटीज को नियंत्रित करने में बेहद प्रभावी हो सकता है। इस रिसर्च में यह पाया गया कि यदि डायबिटीज की दवा के साथ प्याज के अर्क का सेवन किया जाए, तो ब्लड शुगर लेवल में 50प्रतिशत तक की गिरावट देखी जा सकती है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, प्याज का अर्क मेटफॉर्मिन जैसी दवाओं के साथ मिलकर ज्यादा असर दिखाता है, और इसका कोई गंभीर साइड इफेक्ट भी नहीं देखा गया है। शोध में वैज्ञानिकों ने डायबिटीज से पीड़ित चूहों पर प्याज का अर्क अलग-अलग मात्रा में दिया। 400 मिलीग्राम प्रति किलोग्राम बॉडी वेट की डोज पर चूहों के ब्लड शुगर में 50प्रतिशत तक की गिरावट आई, जबकि 600 मिलीग्राम की डोज से 35प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई। इसके साथ ही, प्याज का अर्क कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में मददगार साबित हुआ।
वैज्ञानिकों का कहना है कि प्याज का अर्क सबसे सुलभ और कम लागत में उपलब्ध विकल्प बन सकता है, हालांकि इसे इंसानों पर लागू करने से पहले और रिसर्च की जरूरत है। फिलहाल प्याज का अर्क डायबिटीज के मरीजों के लिए एक सहायक उपाय माना जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति का ब्लड शुगर लगातार अधिक रहता है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर वह दवा के साथ प्याज का अर्क लेना शुरू कर सकता है। हालांकि, अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन अन्य समस्याएं भी पैदा कर सकता है। इसलिए डॉक्टर की राय लेना जरूरी है। साथ ही, डायबिटीज से पीड़ित लोगों को नियमित जांच, संतुलित डाइट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना भी बेहद जरूरी है, ताकि बीमारी को लंबे समय तक नियंत्रण में रखा जा सके।
बता दें कि भारत समेत दुनियाभर में डायबिटीज की रफ्तार बेहद चिंताजनक हो चुकी है। देश में जहां 10 करोड़ से ज्यादा लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं, वहीं करीब 15 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें भविष्य में डायबिटीज होने का खतरा है। यह बीमारी एक बार हो जाए, तो मरीज को जीवनभर ब्लड शुगर कंट्रोल रखना पड़ता है। रोजाना दवा या इंसुलिन का सेवन करना जरूरी हो जाता है, जो कई लोगों के लिए खर्चीला साबित होता है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल