newslifeindia

Jabalpur: बिजली का तार टूटकर युवक के गले में चिपका, मौत…ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

जबलपुर। शनिवार शाम को चली हवा में खम्बे से बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। टूटे बिजली के तार में करंट होने का अंदेशा जाहिर करते हुए स्थानीय लोगों ने तत्काल सुधार कार्य के लिए बिजली विभाग को सूचना दी। लापरवाही के चलते टूटे हुए तार को व्यस्थित करने मौके पर कोई नहीं पहुंचा। सुबह-सुबह एक मजदूर तार में चिपककर बुरी तरह जल गया। हादसे में मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। करंट से हुई मौत की सूचना पर माढोताल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची,जिसके बाद सब स्टेशन से बिजली कर्मचारी को बुलाकर पुलिस ने लाश को तार से निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा है।  माढोताल पुलिस ने बताया कि कटंगी निवासी सौरभ ठाकुर पिता गुड्डा ठाकुर 25 साल मजदूरी करता है। सुबह रिक्शा फार्म के पास सौरभ ठाकुर टूटे हुए बिजली के तार से चिपक गया। सौरभ तार के पास तक कैसे पहुंचा, फिलहाल इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है। इधर सौरभ की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कल शाम को हवा चलने से खम्बे से तार टूटकर जमीन पर गिर गया था। तार टूटने के कुछ देर बाद शाम 5:21 बजे फोन पर बिजली विभाग को जानकारी दे दी गई थी। लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही में सौरभ की जान चली गई।

सड़क पर लाश रखकर प्रदर्शन, लगाया जाम

सौरभ की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क पर लाश रखते हुए मार्ग में जाम लगा दिया। पुलिस मृतक के परिजनों और आक्रोशित लोगों को समझाइश देते हुए सड़क से हटाने के हरसंभव प्रयास कर रही है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा और लापरवाह कर्मचारियों पर वैधानिक कार्रवाई होना चाहिए। सुबह हादसा होने के बाद माढोताल सब स्टेशन जानकारी देने गए थे, तो सब स्टेशन में कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं था।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल