newslifeindia

मुझे किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं दिखती : राशा थडानी

मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अभिषेक कपूर की पीरियड एक्शन फिल्म ‘आजाद’ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अभिनय की दुनिया में प्रवेश करने से पहले ही राशा की तुलना शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर से होने लगी थी।
सोशल मीडिया पर उन्हें एक के बाद एक इन स्टारकिड्स से मापा गया, लेकिन उन्होंने जिस आत्मविश्वास और सादगी से इसका जवाब दिया, वह काबिले तारीफ है। एक इंटरव्यू क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें राशा ने कहा कि बाकी अभिनेत्रियां उनसे ज्यादा एक्सपीरियंस्ड हैं और उन्होंने पहले से काम किया हुआ है, इसलिए वह उनसे बहुत कुछ सीख सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि उन्हें किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं दिखती, बल्कि वे इस सबको एक सीखने का मौका मानती हैं।
उनका यह विनम्र जवाब सोशल मीडिया यूज़र्स को बेहद पसंद आया और लोग उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन्स कहने लगे। कुछ यूज़र्स ने तो यहां तक कहा कि राशा बाकी स्टारकिड्स से भी बेहतर हैं और उनमें एक अगली सुपरस्टार बनने की पूरी क्षमता है। हालांकि फिल्म ‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी सफलता नहीं बन पाई, लेकिन इसके एक गाने ‘उई अम्मा’ ने दर्शकों के बीच खासा लोकप्रियता हासिल की। इस गाने में राशा के डांस ने लोगों को प्रभावित किया और यहां तक कि माधुरी दीक्षित जैसी दिग्गज अभिनेत्री ने भी उनकी तारीफ की।
राशा ने फिल्म का प्रमोशन पूरे उत्साह के साथ किया और अपने अभिनय और डांस से लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश की। अब फैंस को राशा की अगली फिल्म का इंतजार है। हाल ही में उन्होंने ‘मुनझा’ फेम अभय वर्मा के साथ एक इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया है, जिससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों शायद किसी नए प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। बता दें कि बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हर नई प्रतिभा को दर्शकों की कसौटी पर खरा उतरना होता है, और जब वो किसी मशहूर सितारे की संतान हो, तो यह सफर और भी कठिन हो जाता है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल