newslifeindia

शरीर और आत्मा को निखारने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं कृष्णा श्रॉफ

अभिनेता जैकी श्राफ के बेटी कृष्णा श्रॉफ अपनी सच्चाई को बगैर किसी हिचक के सामने रखने के लिए जानी जाती हैं। उनके लिए फिटनेस सिर्फ शारीरिक सौंदर्य का विषय नहीं है, बल्कि आत्म-सशक्तिकरण का जरिया है। वेट ट्रेनिंग को लेकर उनका जुनून किसी से छिपा नहीं है।
वे सिर्फ एक एंटरप्रेन्योर या फिटनेस आइकन नहीं हैं, बल्कि एक ऐसी प्रेरणा हैं, जो अपने शरीर और आत्मा दोनों को निखारने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। उनका मानना है कि वेट उठाना शरीर को उस रूप में ढालने का सबसे प्रभावी तरीका है जैसा व्यक्ति खुद को देखना चाहता है। पारंपरिक कार्डियो की बजाय वे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को प्राथमिकता देती हैं क्योंकि इसमें न केवल बाहरी बल्कि भीतरी बदलाव भी साफ दिखाई देता है। कृष्णा मानती हैं कि जिम उनके लिए केवल एक शारीरिक अभ्यास का स्थान नहीं है, बल्कि एक ऐसी जगह है जहाँ वे अपनी आंतरिक शक्ति से जुड़ती हैं। हैवी वेट उठाने के बाद जो आत्मबल और ऊर्जा महसूस होती है, वह उन्हें मानसिक रूप से भी मजबूत बनाती है। यही नहीं, वह यह भी स्वीकार करती हैं कि वेट ट्रेनिंग उनके आत्मविश्वास को नए स्तर तक ले गई है एक ऐसा आत्मविश्वास जो उनके बचपन में नहीं था।
यह बदलाव केवल शरीर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने खुद को मानसिक रूप से भी अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर महसूस किया है। उनका अनुभव बताता है कि फिटनेस के प्रति समर्पण केवल शौक नहीं होता, बल्कि यह एक ऐसी यात्रा बन जाती है जो व्यक्ति को उसके असली स्वरूप तक पहुँचाती है। कृष्णा के लिए यह यात्रा खुद को तलाशने और एक बेहतर इंसान बनने की रही है। वेट ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझने में मदद की कि असली सुंदरता आत्मविश्वास में छिपी होती है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल