newslifeindia

सौरव गांगुली की गिल को सलाह….बुमराह का इस्तेमाल विकेट टेकर के रुप में करे

नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को बेहतर बनने के लिए भारतीय गुट को सलाह दी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम नए दौर की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम ने आगामी सीरीज के लिए तैयारी शुरू कर दी है। पूर्व कप्तान गांगुली ने कहा है कि गिल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान बुमराह को बतौर विकेट टेकर इस्तेमाल करना चाहिए।
गांगुली ने कहा, आपको देखना होगा और एक दिन में बुमराह से 12-13 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी नहीं करने देनी है। गिल को बुमराह को इसतरह से इस्तेमाल करना चाहिए। मुझे लगता है कि चार तेज गेंदबाज महत्वपूर्ण हैं। यहां, दूसरों को सिराज, अर्शदीप जैसे योद्धाओं की जरूरत होगी। नितीश या शार्दुल ठाकुर के बारे में निश्चित नहीं हूं। शायद वे बल्ले से कुछ रन बना सकें, लेकिन मुझे लगता है कि भारत को सात बल्लेबाजों का साथ देना चाहिए और विशेषज्ञ गेंदबाजों की जरूरत है, क्योंकि हमें टेस्ट मैच जीतने के लिए 20 विकेट चाहिए।
6 माह बाद लाल गेंद से मैच खेलने वाले बुमराह को कई स्पैल में गेंदबाजी करने और अपनी फिटनेस को परखने का मौका मिलेगा। भारतीय चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने टीम की घोषणा के दौरान बताया था कि मेडिकल टीम से मिले परामर्श के अनुसार 31 वर्षीय बुमराह सभी पांच टेस्ट मैचों में नहीं खेलने वाले है। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून को लीड्स में होगा।
इंग्लैंड सीरीज के लिए भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल