newslifeindia

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ दमदार डांस से मचाएंगी धमाल

बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियां आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इन दिनों यश राज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ के एक भव्य प्रोमोशनल गाने की शूटिंग की तैयारी में व्यस्त हैं। फिल्म ‘अल्फा’ को यश राज के मशहूर स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा बताया जा रहा है और यह इस फ्रेंचाइज़ी की पहली महिला-केंद्रित फिल्म होगी। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी एक्शन और ग्लैमर दोनों का जबरदस्त मिश्रण लेकर दर्शकों के सामने आएंगी।
सूत्रों के मुताबिक, इस गाने की शूटिंग बेहद भव्य स्तर पर की जा रही है, जिसमें आलिया और शरवरी एक अलग और अनोखे अंदाज में नजर आएंगी। दोनों अभिनेत्रियां बीते दो महीनों से मुंबई के वाईआरएफ स्टूडियो में लगातार रिहर्सल कर रही हैं। गाने में परफॉर्म करने के लिए उन्होंने कठिन डांस स्टेप्स की प्रैक्टिस की है और अपने फिजिकल लुक पर भी खासा ध्यान दिया है, ताकि स्क्रीन पर एक परफेक्ट प्रेजेंस दिखाई दे सके।
शरवरी वाघ ने आलिया भट्ट के साथ काम करने के अनुभव को बेहद खास बताया है। हाल ही में अपने एक साक्षात्कार में शरवरी बाघ ने कहा कि आलिया के साथ काम करना मेरे लिए एक सीखने वाला अनुभव था। वह न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि एक शानदार इंसान भी हैं। उनके साथ हर दिन सेट पर रहना मेरे लिए मास्टरक्लास जैसा था। मैंने उनसे जो सीखा है, वह मेरे आने वाले प्रोजेक्ट्स में जरूर काम आएगा।”
‘अल्फा’ का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं और यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी। इससे पहले इस यूनिवर्स में ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हो चुकी हैं। आने वाले समय में ‘वॉर 2’, ‘पठान 2’ और ‘टाइगर वर्सेज पठान’ जैसी बड़ी फिल्में भी रिलीज की जाएंगी। ‘अल्फा’ के जरिए पहली बार स्पाई यूनिवर्स में किसी महिला सुपरस्टार को केंद्र में रखकर कहानी बनाई जा रही है, जिससे दर्शकों को एक नया और रोमांचक सिनेमैटिक अनुभव मिलने की उम्मीद है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल