महापौर का संस्कारधानी की दस संस्थाओं ने किया सम्मान
जबलपुर। नर्मदा के आंचल को निर्मल और जल को स्वच्छ करने की दिशा में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने महापौर पद की शपथ लेते ही सार्थक प्रयास शुरू किये और लगभग 17 करोड़ रूपये की लागत से मां नर्मदा में मिलने वाले गंदे नाले के ऊपर एस.टी.पी. प्लांट लगाकर जल को स्वच्छ करने का कीर्तिमान स्थापित कर अपने संकल्प और स्वपन को पूरा किया। जिसके लिए नागरिक उपभोक्ता मंच के साथ-साथ संस्कारधानी की भारतीय वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन, महिला समिति, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोशिएशन, पेंशनर्स समाज, मानव अधिकार क्रांति संगठन तथा किसान समिति आदि विभिन्न जनसंगठनों के पदाधिकारियों के द्वारा शहर के एक प्रतिष्टित होटल में सम्मान समारोह आयोजित कर महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ को सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर निगम सीमा अंतर्गत कहीं भी मां नर्मदा में गंदे नालों के पानी का बहाव नहीं होता है। इसका प्रमाण एन.जी.टी. और मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग के द्वारा पुष्टि करते हुए मां नर्मदा के जल को 100 प्रतिशत स्वच्छ और पीने योग्य है की रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इस अवसर पर डां. पी.जी. नाजपांडे, रजत भार्गव, डां. अभिजीत मुखर्जी, टी.के. रायघटक, डी.के. सिंह, सुशीला कनौजिया, गीता पाण्डे, सुभाष चन्द्रा, राजेश गिदरोनिया, एड. वेदप्रकाश अधौलिया, संतोष श्रीवास्तव, पी.एस. राजपूत, सउ. जी.एस. सोनकर, मनीष शर्मा, प्रफुल्ल सक्सेना, के.सी. सोनी, कमलेश तिवारी, माया कुशवाहा, जवाहर जायसवाल आदि उपस्थित रहे।