newslifeindia

रोज 2 घंटे काम नहीं करेंगे रादुविवि कर्मचारी, लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के शैक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सोमवार को विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की उदासीनता और मांगों की लगातार अनदेखी से नाराज़ कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो वे पूर्ण हड़ताल पर चले जाएंगे।
शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के महासचिव राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व में विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रमुख मांगों में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का शीघ्र निपटारा, जर्जर आवासों की मरम्मत, और समयमान वेतनमान से वंचित कर्मचारियों को लाभ प्रदान करना शामिल हैं।
संघ के अनुसार, इस अनदेखी के विरोध में सोमवार से प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया जाएगा और कर्मचारी प्रशासनिक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे। यदि 23 जून तक प्रशासन ने मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे, जिससे विश्वविद्यालय का समस्त प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो सकता है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल