newslifeindia

JABALPUR: नाबालिगा के साथ दुराचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

5 हजार का ईनाम था घोषित, लंबे समय से था फरार
जबलपुर। 17 वर्षीय नाबालिगा के साथ दुरुचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बीते कई महिनों से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस कप्तान ने 5 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया था। जानकारी अनुसार थाना ओमती में 10 अगस्त 2024 को 17 वर्षीय कीर्ति (परिवर्तित नाम) ने परिजनों के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि वह नेपियर टाउन स्थित हॉस्टल में रहकर होम साइंस कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। 12 मार्च 2022 को होली की छुट्टी पडऩे के कारण उसे अपने घर जाना था। उसी दिन उसके फूफा मनीष द्विवेदी पिता गणेश प्रसाद द्विवेदी ग्राम विनैका थाना अमदरा जिला मैहर हाल निवासी झिजरी सिद्ध बाबाचौक पुलिस चौकी झिजरी थाना माधवनगर जिला कटनी का उसके पास फोन आया कि वह उसे लेकर उसके घर छोड़ देगा। दिन में लगभग 11 बजे उसके फूफा उसे लेने के लिए हॉस्टल पहुंचे और उसे रसल चौक स्थित एक होटल में काम के बहाने से ले गए। पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद उसके फूफा मनीष द्विवेदी ने उसे लस्सी में नीशीली दवा पिला कर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही उसके अश्लीप फोटो और वीडियो भी बना लिए। पीडि़ता ने बताया कि इसके बाद फूफा ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए कई बार अन्य होटलों में ले जाकर बलात्कार किया और उसके साथ मारपीट भी की। इसके साथ ही धमकी भी दी कि अगर किसी को यह बात बताई तो जान से खत्म कर देगा।
फोटो वीडियो किए वायरल
पीडि़ता ने बताया कि आरोपी फूफा ने डरा धमकाकर उसके सारे एजूकेशन रिकार्ड भी ले लिए। जब उने विरोध किया तो आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए थे। पीडि़ता की शिकातय पर ओमती पुलिस ने आरोपी मनीष द्विवेदी के विरुद्ध 363,366, 376, 376(2,5/6 पास्को एक्ट 67 आईटी एक्ट आदिविभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। जिसके बाद से ही आरोपी कई महिनों से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस कप्तान जबलपुर द्वारा 5 हजार का ईनाम भी घोषित किया था। आरोपी मनीष द्विवेदी को कटनी पुलिस ने गिरफ्तार कर महिला थाना पुलिस जबलपुर के सुपुर्द किया है। जहां से महिला थाना पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल