जबलपुर। मां नर्मदा उत्तम शांतिनाथ आश्रम, ग्राम हीरापुर बंधा, भोपाल रोड, तहसील शहपुरा में शांतिनाथ महाराज एवं महामंडलेश्वर ईश्वरानंद उत्तम स्वामी की पावन प्रेरणा से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी दादा की स्मृति में नर्मदा परिक्रमवासी सेवा मंगल भवन का भूमि वास्तु पूजन कार्यक्रम सांसद आशीष दुबे के मुख्यातिथ्य, विधायक केन्ट विधानसभा क्षेत्र अशोक ईश्वदास रोहाणी की अध्यक्षता एवं विधायक बरगी विधानसभा क्षेत्र नीरज सिंह, विजय रोहाणी, पूर्व आयुक्त निःशक्तजन संदीप रजक, पूर्व आईएएस वेद प्रकाश की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सांसद आशीष दुबे ने नर्मदा परिक्रमा पथ पर बनाए जा रहे सेवा भवन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और विधायक अशोक रोहाणी के प्रयासों की सराहना की, साथ ही इस कार्य में अपनी ओर से भी सहयोग करने आश्वस्त किया। केन्ट क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि नर्मदा परिक्रमा करने वाले पथिकों के लिए यह मंगल भवन सर्वसुविधायुक्त बनाया जाएगा। इस अवसर पर माँ नर्मदा उत्तम शांतिनाथ आश्रम ट्रस्ट के सदस्य संदीप पटेल, शशिकांत सोनी, सौरभ पटेल, संदीप शुक्ला, श्रीमती नीता रजक, निर्दोष यादव का सहयोग रहा।








