वीरांगना व शंकर शाह रघुनाथ शाह को मिले सम्मान: सूरज
जबलपुर। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने जबलपुर के सांसद द्वय आशीष दुबे लोकसभा एवं सुमित्रा बाल्मीकि राज्यसभा से भेंट कर जबलपुर की विरासत और गर्व सम्मान का प्रतीक रहीं गोंडवाना राजवंश की वीरांगना रानी दुर्गावती एवं अमर शहीद राजा रघुनाथ शाह शंकर शाह के वास्तविक सम्मान के लिए जदयू की पुरानी मांग के विषय में फिर से मांग पत्र सौंपा. उन्होंने मांग की की डुमना एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाए एवं मदन महल स्टेशन का नाम अमर शहीद राजा रघुनाथ शाह शंकर शाह के नाम पर रखा जाए साथ ही साथ मध्य प्रदेश का सबसे बड़े फ्लाई ओवर जिसका उद्घाटन प्रस्तावित है जो की राजा रघुनाथ शाह एवं शंकर शाह जी के राज्य सीमा के अंतर्गत निर्मित हो रहा है उसका नाम भी रघुनाथ शंकर शाह रखकर उन्हें वास्तविक सम्मान और आने वाली पीढ़ी को उनके बलिदान से अवगत कराया जाए. सांसद द्वय ने इन प्रस्तावों उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया. जदयू प्रदेश अध्यक्ष के साथ एडवोकेट आर जी बर्मा और अन्य साथी गण उपस्थित थे.