newslifeindia

मानसूनी दस्तक के साथ झमाझम के आसार

मौसम विभाग ने की मानसून आगमन की घोषणा
जबलपुर। मौसम विभाग ने पूरे मप्र में मानसून के दस्तक देने की अधिकारिक घोषणा कर दी है| जबलपुर मौसम विज्ञान का कहना है कि छत्तीसगढ़ के ऊपर हवा का कम दबाव का क्षेत्र बन चुका है| बुधवार की देर रात से गुरुवार तक जबलपुर में भी मानसून सक्रिय हो जाएगा| जबलपुर संभाग के डिंडौरी, मंडला, सिवनी और कटनी में अच्छे बारिश होने के सामाचार मिले हैं लेकिन जबलपुर में बुधवार को तेज धूप व गर्मी रही| शाम को हल्के बादल छाए लेकिन बूंदाबांदी करने के बाद बादल निकल गए| यद्यपि संभाग के आसपास बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है लेकिन गर्मी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ा| मानसून अगले दो दिनों में छत्तीसगढ़ को भिगोते हुये जबलपुर में झमाझम बारिश के साथ पहुंच सकता है। पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर मानसून की सक्रियता बनी हुई है। जबकि पूर्वी मध्यप्रदेश के जिले मानसून का इंतजार कर रहे हैं। कल सुबह बूंदाबांदी हुई, दिन में मौसम साफ हुआ, धूप भी निकली, फिर बादल छाए रहे। बादलों की वजह से उमस रही, वहीं तापमान औसत से नीचे आया। मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी बढ़ने से प्री मानसून की गतिविधियां बढ़ गई हैं। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में मानसून पहुंच गया है। चक्रवात की वजह से कहीं कहीं बारिश हो सकती है।
स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रवक्ता ने बताया कि मानसून अभी छत्तीसगढ़ में सक्रिय है। 19-20 जून तक जबलपुर में प्रवेश कर सकता है। अभी बंगाल की खाड़ी में ही हवायें सक्रिय हैं। जहां तक आसमान में हवा के कम दबाव का क्षेत्र है, वह स्थानीय बादलों से ही बन रहा है। इसलिए फिलहाल छुटपुट वर्षा ही हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस सामान्य और न्यूनतम तापमान 25.08 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल 67 प्रतिशत और सायंकाल 36 प्रतिशत आंकी गई। अगले 24 घंटों के दौरान संभाग के अनेक स्थानों पर गरज चमक के साथ छुटपुट वर्षा हो सकती है। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 40.8 और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गत वर्ष आज के दिन के वर्षा नहीं हुई थी और कुल वर्षा का आंकड़ा 9.6 मिमी पहुंच चुका था। जबकि इस वर्ष अभी तक मात्र 11.4 मिमी वर्षा हुई है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल