newslifeindia

महंगे शौक ने आरोपियों को बना दिया शातिर लुटेरा

माढोताल में ई रिक्शा और गोसलपुर में बाईक की लूट का खुलासा
जबलपुर। माढ़ोताल पुलिस ने चार शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर चार अलग अलग वारदातों का खुलासा किया है| जिसमें चाकू अड़ाकर ई रिक्शा लूटने वालें आरोपी भी शामिल है| पुलिस ने आरोपियों के पास से ई- रिक्शा, 1 मोटर सायकिल, 1मोबाईल तथा 1 चोरी की बाईके जब्त की है| जब्त किए गए माल की कीमत लगभग 6 लाख रूपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक महंगे शौक करने की आदत ने आरोपियों को लुटेरा बना दिया|
पुलिस अधीक्षक समर वर्मा ने बताया कि माढ़ोताल पुलिस ने शातिर आरोपी संजय नगर यादव कॉलोनी थाना लॉर्डगंज निवासी 21 वर्षीय राहुल विश्वकर्मा, गौतम जी की मडिया कुम्हार मोहल्ला थाना गढ़ा निवासी 19 वर्षीय सक्षम साहू, शास्त्री नगर थाना तिलवारा निवासी 20 वर्षीय सूजल सोंधिया और शास्त्री नगर थाना तिलवारा निवासी 18 वर्षीय सचिन उर्फ सच्चू बेन को गिरफ्तार किया| इन चारों ने माढ़ोताल में ई रिक्शा लूट की वारदात की थी| वहीं कटंगी बायपास पर मोबाइल लूटे थे| इसी तरह इन्होंने एक ढाबे के बाहर खड़ी बाईक चोरी की थी और गोसलपुर में बरनू तिराहा के पास एक होटल कर्मचारी पर चाकू से हमला कर एक बाईक लूटी थी| आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं| लूट का मामला दर्ज कर लिया है|
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल