newslifeindia

लोकल ट्रेन से लीड्स पहुंची भारतीय टीम

लंदन। भारतीय क्रिकेट टीम पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के लिए लीड्स पहुंच गई है। यहां भारतीय टीम शुक्रवार से पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। इसमें सबसे अलग बात ये रही कि इस बार टीम किसी बस या विमान से नहीं बल्कि लोकल ट्रेन से लीड्स पहुंची। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया का एक विशेष वीडियो आया है। इसमें कप्तान शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, उप कप्तान ऋषभ पंत, प्रसिद्ध कृष्णा, केएल राहुल, करुण नायर, अर्शदीप सिंह और फील्डिंग कोच टी. दिलीप सहित सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का रेलवे स्टेशन से बाहर आते देखा गया!प्रशंसक टीम और कोचिंग स्टाफ को रेलवे स्टेशन से बाहर आते देख हैरान हो गये। भारतीय टीम अभ्यास मैच के बाद यहां पहुंची है।
भारतीय टीम इस मैच में जीतकर सीरीज की बेहतर शुरुआत करना चाहती है। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। इस सीरीज में भारतीय टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली और आर अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ी शामिल नहीं हैं। ऐसे में इस सीरीज में युवा खिलाड़ियों के पास अपने को साबित करने का अवसर रहेगा। इससे टीम का एक नया युग शुरु होगा। इस सीरीज से दोनो ही टीमें अपने नये विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्लयूटीसी) सत्र की शुरुआत करेगी।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल