newslifeindia

180 यात्रियों को लेकर दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की हुई इमर्जेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एक के बाद एक फ्लाइट में समस्याएं सामने आ रहीं हैं। आए दिन कहीं न कहीं इमर्जेंसी लैंडिंग की खबरें आ रहीं हैं। 180 यात्रियों को लेकर दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट इमर्जेंसी लैंडिंग कराना पड़ी। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ई2006 को गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण इमर्जेंसी लैंडिंग करवाई गई। विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में कुल 180 यात्री सवार थे, जिनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने यह फैसला लिया।
जानकारी के अनुसार, विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी थी, लेकिन लेह की ओर बढ़ते वक्त तकनीकी समस्या का पता चला। पायलट ने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क किया और इमर्जेंसी घोषित की। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली लौटाया गया, जहां तकनीकी टीम जांच में जुट गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। यात्रियों में से कुछ ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया। इसमें उन्होंने बताया कि विमान में अचानक चेतावनी सायरन बजा और हल्की कंपन महसूस हुई। हालांकि, क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को शांत रहने और सुरक्षा बेल्ट बांधने की सलाह दी। दो दिन पहले 17 जून को गोवा से लखनऊ जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। एक महिला यात्री ने विमान के भीतर से वीडियो रिकॉर्ड कर डीजीसीए से शिकायत की थी कि उड़ान भरने के तुरंत विमान ने अल्टीट्यूड खो दिया। इस कारण विमान के भीतर अफरातफरी पैदा हो गई।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल