संजय कपूर की मौत मधुमक्खी के काटने से नहीं हुई, विशेषज्ञ ने बताई वजह
नई दिल्ली। देश के जाने-माने बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर की 12 जून को इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान मौत हो गई थी। इस मौत का कारण मधुमक्खी का डंक बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पोलो मैच खेलने के दौरान उनके मुंह में मधुमक्खी चली गई जिसने डंक मार दिया था और उसकी वजह से संजय कपूर की मौत हुई। संजय कपूर के आखिरी शब्द भी यही थे कि मैंने कुछ निगल लिया है। मधुमक्खी के डंक के बाद दिल का दौरा पड़ने की वजह से संजय की मौत हो जाने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना गया है कि आखिर क्या मधुमक्खी का डंक इतना जहरीला होता है कि किसी की जान चली जाए या वजह कुछ और ही है। इसको लेकर एलर्जी विशेषज्ञ और आईएपी एलर्जी चैप्टर के चेयरपर्सन ने बताया कि संजय कपूर की मौत दिल का दौरा पड़ने से नहीं हुई है। दिल का दौरा उन्हें क्यों पड़ा यह जानने की जरूरत है। विशेषज्ञ ने बताया कि असल में संजय कपूर ने मधुमक्खी निगल ली थी और जिसने उनके मुंह में डंक मार दिया था और जानकारी यह भी मिल रही है कि संजय कपूर को पहले से ही मधुमक्खी के डंक से एलर्जी थी। ऐसे में संजय कपूर की जो मौत हुई है वह असल में एक गंभीर एलर्जी की वजह से हुई है, जिसे एनाफिलैक्सिस कहा जाता है। यह गंभीर एलर्जी किसी चीज के संपर्क में आने से जैसे धूल, खाना, परफ्यूम या मिट्टी या फिर कोई भी ऐसी चीज जिसके संपर्क में आने से आपके शरीर पर दाने हो जाएं, आपको खांसी, सांस लेने में दिक्कत, होठों पर सूजन या ब्लड प्रेशर लो, तो समझ लीजिए कि आपको उस चीज से एलर्जी है और आप सावधानी करनी शुरू कर दें। इस तरह की एलर्जी से लोगों की जान जा सकती है, क्योंकि है एलर्जी बेहद गंभीर होती है। इसमें ब्लड प्रेशर गिर जाता है, जिस वजह से ब्लड सर्कुलेशन शरीर में नहीं पहुंच पाता है और फिर दिल का दौरा पड़ता है। उन्होंने बताया कि अगर इस तरह की गंभीर एलर्जी किसी को है और उसे किसी चीज के संपर्क में आने से यह लक्षण दिखाई दे रहे हैं जैसे खांसी, छींक, खुजली, दाने निकलना, सांस लेने में दिक्कत, हाथों पैरों का ठंडा पड़ जाना, ब्लड प्रेशर लो होना तो उसे सबसे पहले एपिनेफ्रीन दिया जाना चाहिए। लेकिन अफसोस की बात यह है कि यह इंजेक्शन हमारे देश में उपलब्ध नहीं है। यह इंजेक्शन विदेशों में है। अगर यह इंजेक्शन आपके पास नहीं है, तो आपको खुद पता होगा कि आपको किस चीज से एलर्जी है और अगर थोड़े से भी लक्षण दिखाई दें तो आप सावधानी बरतना शुरू कर दें। उन्होंने यह भी बताया कि जिनको यह एलर्जी है वो सुबह जल्दी उठ एक्सरसाइज करें। एक्सरसाइज खाली पेट करें। फूल पत्ती वाले कपड़े न पहनें जिससे कि मधुमक्खी वगैरह उनसे आकर्षित हों।