newslifeindia

दोस्त के साथ दौड़ते-दौड़ते 19 साल के लड़के को आया हार्ट अटैक, मौत

नैनीताल।शहर के अपर माल रोड निवासी एक 19 वर्षीय बीसीए का छात्र बुधवार सुबह दौड़ने के दौरान बेसुध होकर गिर गया। युवक को बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हालांकि, युवक की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगी।
युवक हल्द्वानी के एक कॉलेज से बीसीए कर रहा था। इन दिनों छुट्टी में अपने घर आया था। मृतक के पिता नंदन सिंह देवली वन विभाग में संविदाकर्मी हैं। माता गृहिणी हैं और एक छोटी बहन स्कूल में पढ़ती है।
नैनीताल के रांची रेंज अपर माल रोड निवासी 19 वर्षीय भूपेंद्र देवली पुत्र नंदन सिंह देवली बुधवार सुबह रोज की तरह अपने दोस्त के साथ दौड़ रहा था। नैनीताल के समीप कैलखन के पास दौड़ने के दौरान वह अचानक बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। उसका दोस्त उसे बस में नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. आरुषि गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक की मौत का कारण पता चल सकेगा।
वहीं दूसरी तरफ काशीपुर निवासी मोहित कुमार बुधवार को अपनी दो साली 18 वर्षीय मोहिनी और 14 वर्षीय सलोनी पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी मुरादाबाद को बाइक से गर्जिया मंदिर लेकर आ रहा था। दोपहर एक बजे के हल्दुआ के पास दिल्ली से आ रही पर्यटकों की कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। पीरूमदारा चौकी प्रभारी सुनील धानिक ने बताया कि मोहिनी की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि घायल सलोनी और मोहित का काशीपुर में उपचार चल रहा है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल