एनपीएस, यूपीएस रेल कर्मचारी लांम-बंद, रेल मजदूर संघ का बहिष्कार सप्ताह जारी
जबलपुर। एनएफआईआर के आह्वान पर डब्ल्यूसीआरएमएस के तत्वाधान में संघ के महामंत्री अशोक शर्मा व अध्यक्ष सी.एम. उपाध्याय के मार्गदर्शन में ओपीएस की मांग को लेकर एनपीएस/यूपीएस के विरोध में सघन बहिष्कार सप्ताह ( 16 से 26 जून ) पूरे पमरे के मुख्यालय, कोटा, भोपाल कारखानो, जबलपुर,भोपाल, कोटा मंडलों में, इटारसी-कटनी तुगलकाबाद शैडो समेत सभी स्टेशनों पर आयोजित किया जा रहा हैं जिसमें एनपीएस/यूपीएस का संपूर्ण बहिष्कार कर ओपीएस की मांग बुलंद कर गेट मीटिंग, धरना जनसम्पर्क आदि कार्यक्रम के माध्यम से एनपीएस/यूपीएस की खामियां गिनाकर कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है । संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि इस क्रम में मुख्यालय शाखा डब्ल्यूसीआरएमएस के द्वारा केंद्रीय रेल चिकित्सालय जबलपुर में मंडल सचिव डीपी अग्रवाल के नेतृत्व में रेलवे अस्पताल में कार्यरत रेल कर्मियों से संपर्क कर एनपीएस/यूपीएस के नुकसान से अवगत कराकर केवल ओपीएस की मांग का आह्वान किया। इस दौरान संघ के हर्ष वर्मा ,संजय चौधरी, दीपक केसरी, तरुण बत्रा, श्याम कला श्रीवास्तव, त्रिभुवन सिंह, दुर्गा तिवारी, बॉबी धोलपुरे, देवी सिंह, धर्मेंद्र चैधरी, सचिन जैन, शारदा प्रसाद, वृंदावन यादव, अजय तिवारी, महेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र कुमार, आशीष मिश्रा, जितेंद्र मंगरोरिया आदि उपस्थित रहे।