newslifeindia

मध्य प्रदेश में आज होगी भारी बारिश, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम

भोपाल। मध्य प्रदेश में चार दिन के अंदर मानसून ने अपना असर दिखा दिया है। लगातार तेज बारिश का दौर चल रहा है। नदी-नाले उफान पर हाेने से कई रास्ते बंद हो गए हैं। ऐसा ही मौसम शनिवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वी हिस्से के जिले-सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अगले 24 घंटे में 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में यलो अलर्ट है।

इन सिस्टम की वजह से ऐसा मौसम

प्रदेश के ऊपर से एक लो प्रेशर एरिया (कम दवाब का क्षेत्र) गुजर रहा है। वहीं, पश्चिमी हिस्से से ट्रफ की एक्टिविटी है। ये दोनों ही सिस्टम स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से पूर्वी और उत्तरी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ भी सक्रिय है, जो पूरे प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश करा रहे हैं।

एमपी में 24 जिलों में मानसूनी बारिश

मध्यप्रदेश के बचे 2 जिले भिंड और मऊगंज में भी शुक्रवार को मानसून ने एंट्री दे दी। वहीं, शिवपुरी के कुंअरपुर गांव के पास उफनती पुलिया पार कर रहा ट्रैक्टर बह गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में सवार चारों लोगों को बचा लिया। धार जिले के मांडू की खुद नदी में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर ग्वालियर में बारिश के कारण रोड धंस गई, जिससे एक तलघर ढह गया। आसपास के मकानों में दरारें आ गईं। श्योपुर में खिरखिरी नदी उफान पर आ गई, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट गया।

गुना में 2 इंच हुई बारिश 

शुक्रवार को गुना में सबसे ज्यादा 2 इंच पानी गिरा। शिवपुरी में 1.8 इंच, टीकमगढ़ में डेढ़ इंच, नरसिंहपुर में पौन इंच बारिश दर्ज की गई। सागर, मंडला, छिंदवाड़ा, मालजखंड, बैतूल, पचमढ़ी में आधा इंच या इससे अधिक पानी गिरा। इसी तरह दमोह, ग्वालियर, जबलपुर, धार, नौगांव, सतना, सिवनी, मऊगंज, निवाड़ी, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, पन्ना, श्योपुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर चला। आंधी-बारिश की वजह से कई शहरों में दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन का तापमान 23.8 डिग्री पर आ गया। मलाजखंड, मंडला, गुना, सिवनी, सागर, छिंदवाड़ा, धार, टीकमगढ़, उमरिया, दमोह, बैतूल, नरसिंहपुर, रायसेन, नर्मदापुरम में पारा 30 डिग्री से कम ही रहा।सीधी में सबसे ज्यादा 33.4 डिग्री पारा रहा। प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 30.7 डिग्री, इंदौर में 28.6 डिग्री, ग्वालियर में 30.4 डिग्री, उज्जैन में 30.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल