newslifeindia

क्रिश्चियन स्कूल से ताला तोड़कर 4 अलमारियां चोरी

जबलपुर। ओमती थाना अतंर्गत क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल में स्कूल के कमरों का ताला तोड़कर चार अलमारियां चोरी कर ले गए| चोरी गई अलमारियों की कीमत 40 हजार रुपए बताई गई है| बताया गया है कि अलमारियों में बच्चों के दाखिला खारिज व अन्य दस्तावेज रखे हुए थे|

ओमती पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमती निवासी क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल की मैनेजर उज्वला लारेंस गत सुबह स्कूल पहुंची तो देखी कि स्कूल के रूम नम्बर 1, 2, 3, 4 और 6 के ताले टूटे हुये थे रूम नम्बर 1 में रखी हुयी लोहे की आलमारियां नही मिली उक्त आलमारियों में स्कूल के दाखिला खारिज एवं अन्य दस्तावेज रखे थे| अज्ञात चोर 4 आलमालियां कीमती लगभग 40 हजार रूपये की चोरी कर ले गये है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर मामला जांच में लिया है|

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल