newslifeindia

विकास है निरंतर चलने वाली प्रक्रिया : लोक निर्माण मंत्री

जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सोमवार को पश्चिम विधानसभा के अंतर्गत 1 करोड़ 21 लाख 45 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज भी उनके साथ उपस्थित रहे। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि विकास सतत चलने वाली प्रक्रिया है। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 1 हजार 700 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं जबकि कुछ प्रक्रिया के अधीन हैं। पश्चिम विधानसभा क्षेत्र आने वाले वर्षों में विकास की दृष्टि से सकारात्मक पूर्णता दिखाई देगी।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि धनवंतरी नगर से लेकर पुरवा तक 5 करोड़ रुपए की लागत से फोर लेन सड़क एवं पिसनहारी की मढ़िया के समीप 5 करोड़ रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। गौरीघाट को अयोध्या के सरयू नदी के घाटों की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। इसके लिए प्रथम चरण में जिलहरी से लेकर गौरीघाट तक तथा दूसरे चरण में भटौली से लेकर तिलवारा घाट तक अत्यंत सुन्दर घाटों का निर्माण किया जाएगा। लगभग 5 सौ करोड़ रूपए की लागत से अयोध्या की सरयू नदी की तर्ज पर निर्मित मां नर्मदा परिक्रमा पथ अमरकंटक से लेकर भरूच तक यह एक मात्र ऐसा व्यवस्थित घाट होगा जहां आकर श्रद्धालु भगवान श्री राम की अनुभूति भी कर सकेंगे।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शहर में लगभग 1 हजार 1 सौ करोड़ रुपए की लागत से मात्र रोप वे का निर्माण किया जाएगा। देश भर में वाराणसी के बाद जबलपुर दूसरा ऐसा शहर होगा जहां रोप वे यहां के ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम का हिस्सा होगा। उन्होंने बताया कि अंपायर टॉकीज से लेकर गौरीघाट के उस पार तक लगभग 750 करोड़ रूपए एवं सिविक सेंटर से वाया बड़ा फुहारा, दमोह नाका होते हुए आधारताल तक लगभग 350 करोड़ रुपए की लागत से दो रोप वेज का निर्माण किया जाएगा। इन रोप वे में जगह जगह पर स्टेशन भी बनाए जाएंगे।
मंत्री श्री सिंह ने कहा कि गोरखपुर स्थित अनगढ़ महावीर मंदिर से वाया बंदरिया तिराह होते हुए साईं मंदिर तक लगभग 4 सौ करोड़ रुपए की लागत से फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। सगड़ा में भी फ्लाईओवर का काम चल रहा है और ठाकुर ताल को भी बड़े पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। मंत्री श्री सिंह ने क्षेत्रीय जनों को लोकार्पित किए गए विकास कार्यों की शुभकामनाएं दीं और यह विश्वास दिलाया कि जिन अपेक्षाओं और उम्मीदों के साथ उन्होंने आशीर्वाद दिया है उसे पूर्ण करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने स्‍वामी वीरेन्‍द्रपुरी वार्ड में कांजी हाउस से ब्राम्‍हण मोहल्‍ला कुआं तक एवं चिराग मेडिकल से रूचि बाईंडिंग तक नव निर्मित सीसी सड़क, वीर सावरकर वार्ड में गुलमोहर पार्क संजीवनी नगर से राजेश तिवारी के मकान के सामने तक निर्मित सीसी सड़क एवं गौतम जी की मढिया से गुलौआ चौक तक निर्मित नाली का, मदन महल वार्ड के अंतर्गत प्रेम नगर में इंजीनियर के. अग्रवाल के घर से पप्‍पू नायडू के घर तक एवं साहू मोहल्‍ला से अरूण सोनी के मकान तक निर्मित सीसी रोड तथा रानी दुर्गावती वार्ड में दादी किराना से मासाब के घर तक निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल