newslifeindia

JABALPUR: अचानक धूं-धूं कर जलने लगी कार

जबलपुर। कटंगी मार्ग पर एक कार में अचानक आग भड़क उठने से हड़कंप मच गया। बताया गया है कि अचानक कार में आग भभक उठी| ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो फायर ब्रिग्रेड को सूचना दी गई|
पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया‌। इस दौरान पूरे मार्ग में आवागमन बंद कर दिया गया था। जिसके चलते लंबा जाम लग गया था। पुलिस ने बताया कि जबलपुर – कटंगी मार्ग स्थित बायो एनर्जी प्लांट के समीप खड़ी कार में आग लग गई थी।
कार प्लांट में कार्यरत आयुष अग्रवाल की बताई जा रही है। अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल