newslifeindia

पाकिस्तानी अभिनेत्री की एंट्री पर भड़की भाजपा, सरदारजी 3 पर बैन लगाने की मांग

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को आगामी पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ में कास्ट किए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई ठाकुर ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और भारत में इसके प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। भाजपा प्रवक्ता ने साफ किया कि भारत के खिलाफ बोलने वाली किसी भी पाकिस्तानी हस्ती को भारतीय फिल्म में काम करने का अवसर देना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ बोलने वाली पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को ‘सरदार जी 3’ में कास्ट करना किसी भी सूरत में स्वीकार करना मंजूर नहीं है। उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने और देश में इसके प्रसारण पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। ठाकुर ने अपने बयान में कहा कि भारत ने पहले ही पाकिस्तान के लिए क्रिकेट और पानी बंद कर दिया है। बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में काफी तनाव बढ़ गया था और सभी पाक कलाकारों को भारत में बैन कर दिया था। ऐसे में फिल्म में हानिया को अभिनय से विवाद खड़ा हो गया है।

Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल