newslifeindia

JABALUR: छाए कजरारे बादल झमाझम बरसे, गर्मी से मिली राहत, जलप्लावन ने रुलाया

जबलपुर। गुरुवार की सुबह से झमाझम बारिश हुई| दोपहर में कुछ देर मौसम खुलने बाद फिर मध्यम वर्षा होने लगी थी| गुरुवार को सुबह से शाम तक करीब 2 इंच बारिश ने शहर को तरबतर कर दिया| छुटपुट वर्षा को दौर देर रात तक जारी रहा| मौसम विभाग का कहना है कि मानसूनी बादल अब धीरे धीरे सक्रिय हो रहे हैं, गुरुवार को सुबह से ही आसमान पर बादल आते जाते रहे और सुबह 9 बजे से 11 बजे तक अच्छी खासी बारिश हुई। शाम 5.30 बजे के बाद आसमान पर घने बादल छाए और हल्की वर्षा शुरु हो गई| तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर जलप्लावन की स्थिति बन गई। कछियाना, अग्रवाल कालोनी, नरघैया, बल्देवबाग, चैरीताल, दीक्षितपुरा आदि क्षेत्रों में पानी भरने की शिकायतें प्राप्त हुई। कुछ देर तक रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घण्टों के दौरान जिले के अधिकांश स्थानों में भारी वर्षा हो सकती है।
स्थानीय मौसाम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार हवा के कम दबाव का क्षेत्र बनने से गुरुवार की शाम शानदार बारिश हुई एक घण्टे के दौरान करीब 40.02 मिलीमीटर वर्षा के बाद तापमान में गिरावट आई। पिछले 24 घंटों के दौरान नगर का अधिकतम तापमान 29.05 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 4 डिग्री कम दर्ज किया गया, वही न्यूनतम तापमान 25.0 सामान्य दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रात:काल 97 प्रतिशत व सांय काल 95 प्रतिशत आंकी गई। कल शाम हुई बारिश 40.02 मिली मीटर दर्ज की गई। एक जून से अब तक कुल वर्षा 140.07 मिली मीटर (लगभग 6 इंच बारिश) दर्ज की जा चुकी है। सूर्योदय सुबह 5.27 बजे और सूर्यास्त 07.00 बजे हुआ। दक्षिणी पश्चिमी हवाएं 4 से 5 किलोमीटर प्रति घण्टें की रफ्तार से चलीं अगले 24 घंटों के दौरान जबलपुर संभाग में कई स्थानों पर वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले तीन दिनों तक शहर में मूसलधार बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन और नागरिकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल