newslifeindia

JABALPUR: दोबारा सीमांकन करने रिश्वत लेते पटवारी पकड़ाया, लोकायुक्त ने शराब दुकान के सामने किया ट्रेप

जबलपुर। लोकायुक्त की टीम ने शहपुरा के एक पटवारी को यहां जबलपुर के पुराना बस स्टेंड चौराहे में शराब की दुकान के सामने 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा| बताया गया है कि दोबारा सीमांकन करने के बदले में पटवारी आशीष कुमार गुप्ता ने 6 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी| पहली किस्त 3 हजार के रुप में बस स्टेंड के पास बुलाया था|
कार्रवाई के संबंध में लोकायुक्त एसपी संजय साहू ने बताया कि ग्राम पथरिया तहसील शहपुरा निवासी 37 वर्षीय सोबरन लोधी की पैतृक जमीन ग्राम पथरिया में है, जिसका सीमांकन पटवारी हल्का नंबर 1 आशीष गुप्ता ने किया था| लेकिन इस सीमांकन से सोबरन सिंह लोधी संतुष्ट नहीं था| लिहाजा उसने पटवारी से दोबारा सीमांकन करने को कहा| इस पर पटवारी आशीष गुप्ता ने 6 हजार रुपए रिश्वत की मांग की, इस आशय की शिकायत लोकायुक्त को मिली| शिकायत की पड़ताल कराने के बाद ट्रेप दल गठित किया गया| गुरुवार की शाम को बस स्टेंड शराब दुकान के सामने सोबरन सिंह ने जैसे ही पटवारी आशीष को रिश्वत की पहली किस्त 3 हजार रुपए दिए तभी उसे रंगे हाथों पकड़ लिया| अचानक इस कार्रवाई से पटवारी हड़बड़ा गया|
ट्रेप दल में इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, सुश्री शशिकला मस्कुले, एसआई शिशिर पाण्डेय सहित लोकायुक्त टीम के अन्य सदस्य शामिल थे| लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन 2018 की धारा 7 13 (1), 13 (2) के तहत कार्यवाही की गई है.
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल