newslifeindia

कैलिफोर्निया के स्कूल में छात्र पानी पर चलते आए नजर, वीडियो वायरल

प्रतियोगिता में टीचर ने दिया था छात्रों को पानी पर चलने का चैलेंज

वाशिंगटन। अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक स्कूल में छात्रों ने पानी पर पैदल चलने का अनोखा कारनामा किया। इस प्रतियोगिता को स्कूल के फिजिक्स टीचर ने आयोजित किया था, जिन्होंने छात्रों को एक चैलेंज दिया ऐसा क्राफ्ट बनाएं जिससे पानी की सतह पर चल सकें। छात्रों ने इस प्रोजेक्ट के तहत लकड़ी, पाइप, प्लास्टिक और अन्य तैरने वाली सामग्रियों का इस्तेमाल कर पानी पर चलने के लिए रचनात्मक जुगाड़ लगाई। प्रतियोगिता के दौरान छात्र अपने-अपने आविष्कारों को पकड़कर तालाब जैसी जगह पर पानी पर चलने की कोशिश करते नजर आए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस अनोखे प्रयोग की वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रही है। वीडियो में बच्चों की उत्सुकता, गिरते-पड़ते लेकिन हार न मानने की कोशिश को देखकर लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स इसे फिजिक्स को फन बनाना बता रहे हैं।
इस पहल को लेकर स्कूल प्रशासन ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चे किताबों से बाहर निकलकर विज्ञान को व्यवहारिक रूप से समझें और प्रयोग करें। यह प्रोजेक्ट उसी दिशा में एक प्रयास था। शिक्षकों का मानना है कि इस तरह के एक्सपेरिमेंट छात्रों में साइंटिफिक थिंकिंग और इनोवेशन की भावना को बढ़ावा देते हैं।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल