newslifeindia

JABALPUR: टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश, 9 घटनाओं का खुलासा, 20 टायर जब्त

जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने वाहनों से टायर चोरी करने वालें गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 20 टायर और एलआय व्हील, टूल किट व घटना में प्रयुक्त बलेनो कार जब्त की हैं| पुलिस ने अब तक 9 घटनाओं का खुलासा कर दिया है|
गोहलपुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों गुरुकुल स्कूल शांतिनगर, गली नंबर 2 शांतिनगर, गोहलपुर शांतिनगर, तलैया खटीक मोहल्ला हनुमानताल, शांतिनगर गुरुकुल स्कूल के सामने इसी तरह शांतिनगर दमोहनाका सहित संजीवनीनगर क्षेत्र में खड़े वाहन, एलायमेंट चके चोरी करने की रिपोर्ट सामने आई थी| पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज केआधार पर आरोपियों तक अपनी पहुंच बनाई और मन्नत उर्फ अनी श्रीवास्तव, संस्कार पटेल, कुनाल पटेल और प्रिंस श्रीवास को गिरफ्तार किया| पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार किया| जिनकी निशानदेही पर 20 टायर, एलआय व्हील, घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार, टूलकिट कीमती 12 लाख रूपये के जप्त किए गए| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(3) बी एन एस के तहत कार्रवाई की है।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल