newslifeindia

रॉ के नए चीफ बने पराग जैन, ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका

नई दिल्ली। भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ को नया बॉस मिल गया। रिसर्च एनालिसिस विंग (रॉ) के नए चीफ पराग जैन बन गए हैं। पराग जैन पंजाब कैडर के 1889 बैच के आईपीएस अफसर हैं। बतौर रॉ चीफ उनका कार्यकाल दो साल का होगा। वह रवि सिन्हा की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। पराग जैन फिलहाल एविएशन रिसर्च सेंटर का नेतृत्व कर रहे हैं। इस रिसर्च सेंटर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
रॉ की स्थापना 21 सितंबर 1968 को हुई थी। इस संस्था के पहले चीफ आरएन काव थे। रॉ सबसे प्रमुख काम विदेशों में भारत के खिलाफ साजिश का पता लगाना होता है। इसके अलावा यह सीक्रेट मिशन को भी अंजाम देते है। रॉ के प्रभारी प्रधानमंत्री की तरह ही होते हैं। रॉ चीफ अपनी डेली रिपोर्ट नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर को देते हैं।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

HUF Registration Services In IndiaDigital marketing for news publishers

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल