newslifeindia

नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर के गर्ल्स हॉस्टल नं. 5 में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

डॉ. ममता गौर और डॉ. क्रांति कुमार गौर का सराहनीय नेतृत्व
जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर के गर्ल्स हॉस्टल नं. 5 में 26 जून को पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक प्रेरणादायी वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस हॉस्टल की वार्डन डॉ. ममता गौर के नेतृत्व में, माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ.रिति जैन सेठ के मार्गदर्शन, डा सीमा विसेन तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. क्रांति कुमार गौर की उपस्थिति में यह आयोजन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। डॉ. ममता गौर ने इस अवसर पर कहा कि छात्राओं के हॉस्टल परिसर में हरियाली और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण न केवल एक आवश्यक कदम है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी भी है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन और वन विभाग द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि इस अभियान के अंतर्गत लगभग 50 पौधे लगाए गए, जिनमें विभिन्न प्रकार के फूलों एवं औषधीय महत्व वाले पौधे शामिल थे।
डॉ. क्रांति कुमार गौर ने अपने संबोधन में इस बात पर ज़ोर दिया कि मेडिकल विद्यार्थियों को सिर्फ चिकित्सा शास्त्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन के लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में नीतू (सुपरवाइज़र), उर्मिला, आरती, और ममता गार्ड की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने छात्राओं को संगठित कर वृक्षारोपण कार्य को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी ने पूरे समर्पण भाव से न केवल पौधे लगाए बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। इस आयोजन में कॉलेज की कई प्रमुख हस्तियां जैसे सत्येंद्र भट्ट, उप्पल खुल्लर, मुक्ति राजपूत, संतलाल टेकाम, राजेश वर्मन, मनीष, अभिजीत, पलक, मनीष, रुचित,दीपिका,चिराग आदि भी उपस्थित रहे और उन्होंने स्वयं पौधारोपण कर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। हॉस्टल परिसर में लगे इन पौधों को नियमित रूप से पानी देने, खाद देने और उनकी देखरेख की योजना भी बनाई गई है ताकि यह पहल केवल एक आयोजन न रहकर दीर्घकालीन प्रभाव डाल सके। इस अवसर पर छात्राओं में प्रकृति के प्रति प्रेम और ज़िम्मेदारी की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने वृक्षों के संरक्षण का संकल्प लिया और भविष्य में इस तरह के आयोजनों को और भी व्यापक स्तर पर करने की बात कही।
Deepu Choubey

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

Digital marketing for news publishersHUF Registration Services In India

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल