साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित
जबलपुर। साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, संजीवनी नगर एवं स्मिता चिल्ड्रन एकेडमी हाई सेकंडरी स्कूल, गढ़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया गया, जिसमें आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया। शिविर में रक्तचाप, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन की जाँच सहित बाल रोग परामर्श, स्त्री रोग सलाह, सामान्य चिकित्सा, एक्स-रे, सोनोग्राफी एवं पैथोलॉजी जांच जैसी सेवाएँ प्रदान की गईं। विशेष लाभ के अंतर्गत प्रारंभिक 50 मरीज़ों को निःशुल्क मेडिसिन किट वितरित की गई तथा अस्पताल की विभिन्न सेवाओं पर विशेष छूट व डिस्काउंट वाउचर भी दिए गए। इस शिविर के आयोजन में स्मिता चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधन एवं साईं हॉस्पिटल की मेडिकल टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साईं मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाता रहेगा।